May 18, 2024

5वें पोषण पखवाड़ा के तहत किया जागरूकता कार्यक्रम

Faridabad/Alive News: 5वें पोषण पखवाड़े को जिला फरीदाबाद में बड़े जोर-शोर से महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा सरकार की हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में पोषण अभियान के अंतर्गत मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज मंगलवार को ब्लॉक एनआईटी दो में पोषण पकवाड़ा के अंतर्गत पोषण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष विभाग से विकास यादव ने ब्लॉक की कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को योगा सिखाया गया। वहीं योगा के लाभ भी बताए गए। पोषण रैली निकालकर कार्यक्रम का समापन किया गया। संतुलित आहार व सही भोजन की प्रथाओ के बारे में विस्तार से बताया।

सही पोषण का अर्थ पौष्टिक आहार साफ पानी व सही भोजन प्रथाए अपनाना है। सभी आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को पोषण ट्रेकर से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी।

5वें पोषण पखवाडा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां महिलाओं व आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को मां व शिशु को स्वस्थ व कुपोषण मुक्त बनाने का सन्देश घर-घर तक पहुचाने का आह्वान किया और महिलाओं को एनीमिया व कुपोषण मुक्त रहने की जानकार दी। वहीं पोषण अभियान को शुरु करने की आवश्यकता बच्चो में शारीरिक कमजोरी नाटापन व उम्र के अनुसार कम वजन होना की रोकथाम के लिय हुई हैं। साथ ही यह भी बताया कि संतुलित आहार हमारे स्वास्थ्य व हमे अनीमिया मुक्त बनाने के लिए कितना जरूरी है।

मिल्लेट्स/मोटा अनाज का उपयोग बताये गए और स्वादिष्ट व्यंजनों के अनेक लाभों की जानकारी भी दी गई। महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग व अपने विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। वहीं महिलाओं को सही पोषण देश रोशन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ये सामाजिक प्रथाएं हैं।

डॉक्टर ममता द्वारा एनीमिया और कुपोषण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं पोषण की शपथ महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरेखा द्वारा दिलवाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सुपरवाइजर और सुरेखा के साथ पौधारोपण भी किया गया।