Faridabad/Alive news: ऑटो चालक से एन्ट्री के नाम पर 20 रुपये के लिए मार-पीट करने के मामले में ऑटो यूनियन प्रधान गिरफ्तार।
बता दें कि पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ में रामबक्श निवासी जीवन नगर पार्ट-2, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ऑटो लेकर बल्लभगढ़ से गौच्छी जा रहा था जब वह सोहना टी- प्वाइंट, बल्लभगढ़ के पास पहुंचा तो ऑटो यूनियन का प्रधान गोपाल ऑटो के सामने आ गया और उसे रुकवा लिया फिर उससे एन्ट्री के नाम पर 20 रुपये मांगे। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रधान ने उसके साथ मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना सिटी बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ की पुलिस ने मदन गोपाल शर्मा (उम्र 35) निवासी नगला एन्क्लेव पार्ट-1, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोपाल ऑटो यूनियन का प्रधान है और यह हर ऑटो से प्रतिदिन के हिसाब से 20 रुपये लेता है। जब शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना किया तो उनकी कहासुनी हो गई और उसने उसके साथ मारपीट कर दी।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

