July 17, 2026

घर में चोरी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, नशे की लत बनी वजह

Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी सीकरी की पुलिस ने घर में चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता शिवम, जो सीकरी फरीदाबाद का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई की रात वह अपने घर में सो रहा था। तभी कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और वहां से कुछ आभूषण, एक मोबाइल फोन और नकदी चुराकर भाग गया। इस मामले में सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के दौरान अमन नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ का रहने वाला है और इन दिनों हरफला चौक, सीकरी में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और नशे का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।