November 14, 2026

फर्जी टेलिग्राम टास्क से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को टेलिग्राम पर फर्जी टास्क देकर लाखों रुपए ऐंठता था। फ्रेंड्स कॉलोनी फरीदाबाद के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 27 मार्च को उसके फोन पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। ठगों ने […]

पलवल में 50 लाख की ड्रग्स बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलवल में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 184 ग्राम हेरोइन, 6.10 ग्राम एमडीएमए  और 3.32 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त किए गए नशे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। यह […]

फरीदाबाद में पहली बार आईएमए की बड़ी मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Faridabad/Alive News: आईएमए फरीदाबाद के तत्वावधान में सर्वोदय अस्पताल के ऑडिटोरियम में फेसस नामक बड़ी मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सुबह 10:30 बजे डॉ. अर्पित जैन (आईपीएस), डॉ. अंशु सिंघला (आईपीएस), सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा और अर्जुन अवॉर्डी अंकुर मित्तल करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस के लिए अब तक 435 डॉक्टर […]

फरीदाबाद में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने अनिकेत (निवासी जाखड़ मोहल्ला, गांव मुजेसर) को श्मशान घाट मुजेसर के […]

फरीदाबाद में दो मुठभेड़ों में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-30 और सेंट्रल की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार वांछित आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में फरार चल रहे थे। पहली मुठभेड़27 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी पाली-सूरजकुंड रोड पर […]

फरीदाबाद में मोबाइल छीना झपटी करने वाला युवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना मुजेसर पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिकायतकर्ता राहुल खान, निवासी गांव आली मेव (जिला पलवल) ने बताया कि 25 सितंबर को वह सेक्टर-24 फरीदाबाद स्थित पंजाब रोलिंग चौक के पास खड़ा था। तभी एक बाइक सवार आया और उसके हाथ से […]

मुंबई में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर भावपूर्ण कार्यक्रम, दिनेश शाहरा फाउंडेशन ने बच्चों के संग किया आयोजन

Faridabad/Mumbai/Alive News: भारत रत्न से सम्मानित महान संगीतकार, कवि और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर दिनेश शाहरा फाउंडेशन (डीएसएफ) ने कवले मठ बीएमसी स्कूल, मालाबार हिल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर भूपेन दा को श्रद्धांजलि दी गई और बच्चों व अतिथियों ने मिलकर “भूपेन जी अमर रहें” के […]

राहुल कॉलोनी में तोड़फोड़ का नोटिस, लोग पहुंचे निगम कार्यालय

Faridabad/Alive News: राहुल कॉलोनी के निवासी शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और तोड़फोड़ नोटिस के खिलाफ विरोध जताया। निगम प्रशासन ने 24 सितंबर को तोड़फोड़ संबंधी नोटिस जारी किया था, जिसे 25 सितंबर को कॉलोनी में चस्पा किया गया। नोटिस के अनुसार तीन दिन का समय दिया गया है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। […]

फरीदाबाद में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल का हुआ निधन

Faridabad/Alive News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल (65) का बुधवार सुबह सेक्टर-6 स्थित घर पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं और कोमा में होने की वजह से घर पर ही इलाज चल रहा था। शनिवार को शोक व्यक्त करने कई बड़े नेता उनके निवास पर पहुंचे। […]

फरीदाबाद में आधे घंटे के अंदर दो एनकाउंटर, चार बदमाश गिरफ्तार – एसआई की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस ने शनिवार तड़के आधे घंटे के भीतर दो जगह एनकाउंटर कर चार बदमाशों को दबोच लिया। इनमें से दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक सब-इंस्पेक्टर की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई। पुलिस ने दोनों जगह से देसी कट्टे, पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद […]