October 22, 2026
सुप्रीम कोर्ट में कैंसर की दवाओं की कीमत और प्राइवेट अस्पतालों के मुनाफे पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट बोला- ₹2,700 की कैंसर दवा की MRP ₹27 हजार क्यों? प्राइवेट अस्पतालों के मुनाफे पर उठाए सवाल

New Delhi/Alive News: सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की बढ़ती कीमतों और मरीजों से वसूले जा रहे अधिक दाम पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) और उनकी वास्तविक रिटेल कीमत के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है। कोर्ट ने यह […]

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात असम राइफल्स के जवान

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का जवान शहीद; 4 घायल

New Delhi/Alive News: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह उग्रवादियों ने असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। घटना सुबह करीब 6:30 बजे नामपोंग सर्कल में नामपोंग नाले के पास हुई। […]

फरीदाबाद के बासेलवा और कनवारा में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई करती टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम

फरीदाबाद में 4 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 20 DPC और 18 बाउंड्री वॉल तोड़ीं

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बासेलवा और कनवारा गांव के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस […]

सुप्रीम कोर्ट में 20 हजार करोड़ रुपये के बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली पर सुनवाई

देश में 20 हजार करोड़ के ट्रैफिक चालान बकाया, सुप्रीम कोर्ट का सुझाव- बिजली बिल से हो वसूली

New Delhi/Alive News: देश में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालानों की वसूली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुझाव दिया कि बकाया ट्रैफिक चालान की रकम बिजली बिल में जोड़कर वसूली की व्यवस्था पर विचार किया जाए। अगर बिजली बिल का भुगतान नहीं […]

SIR और ECINet में स्थानीय अधिकारियों के अधिकार बढ़ाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग की बैठक

SIR में स्थानीय अधिकारियों को ज्यादा अधिकार देने की मांग, महाराष्ट्र CEO ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

New Delhi/Alive News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ECINet सॉफ्टवेयर में चार बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ियों के मामलों में स्थानीय अधिकारियों को कानून के अनुसार फैसला लेने […]

शहीद भगत सिंह जयंती पर नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

Faridabad/Alive News: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से “नशे से स्वतंत्रता संग्राम” अभियान के तहत राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (NIT-4), फरीदाबाद में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं और 20 अनुदेशकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संस्थान के […]

रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 1 लाख की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: टाटा कंपनी के साथ रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट में निवेश कर 300 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऋषभ सिकरवार, निवासी धौलपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी […]

Flexi Loan दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी, जुड़वा भाई गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: Flexi Loan दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभ और शुभांश, निवासी महरौली, दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जुड़वा भाई हैं। पुलिस के अनुसार, पर्वतीय कॉलोनी निवासी […]

नशा करने से रोकने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे मंदिर के पास पुजारी की हत्या के मामले का क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुजारी ने मंदिर के पास नशा करने से आरोपियों को रोका था, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की […]

चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलमान (21), निवासी एसी नगर, एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही […]