March 10, 2026

अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार

 Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

 10 जुलाई को क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए Ac नगर निवासी सद्दाम (उम्र 26) को एक देसी कट्टा सहित दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़ से व क्राइम ब्रांच एनआइटी पुलिस ने बल्लभगढ़, सुभाष कॉलोनी निवासी विक्की (उम्र 24) को एक देसी कट्टा सहित आगरा कैनाल की पटरी, नजदीक सेक्टर-17 पुल फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।