March 13, 2026

एशियन हॉस्पिटल की नर्स ने अस्पताल में लगाई फांसी

Faridabad/Alive News : एशियन हॉस्पिटल की एक नर्स ने अस्पताल के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने यह कदम 2 दिन पहले उठाया था, जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था।

बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद नर्स के परिजन फरीदाबाद पहुंचे। उन्होंने तमिलनाडु के एक युवक पर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

त्रिवेंद्रम (केरल) निवासी 22 वर्षीय ब्रम्हा शिवाम करीब एक वर्ष से हॉस्पिटल में बतौर नर्स जॉब कर रही थी। सेक्टर-46 स्थित हॉस्टल में उसने 2 दिन पहले फांसी लगाई थी।