May 3, 2024

आरएसएस ऑफिस में दी गई अशोक सिंहल को श्रद्वाजंलि

फरीदाबाद : विश्व हिन्दु परिषद के पूर्व अंर्तराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल के निधन पर आज सेक्टर-19 स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर श्रद्वाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में धर्म जागरण मंच, सेेवा भारती, संस्कार भारती, विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा और एबीवीपी आदि संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

श्रद्वाजंलि सभा को संबोधित करते हुए विभाग संघचालक जमुना प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय अशोक सिंघल के निधन से सारे विश्व के हिन्दू समाज को गहरा शोक हुआ है। उनके लम्बे संघर्षमय जीवन का अंत भी मृत्यु के साथ लम्बा संघर्ष करते हुए हुआ है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे। संघ की योजना से उन्हें विश्व हिन्दू परिषद का दायित्व दिया गया था।

विभाग कार्यवाह गंगाशंकर मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय अशोक ने विश्व हिन्दू परिषद के माध्यम से हिन्दू समाज में चैतन्य निर्माण उसका सिंहत्व जाग्रत किया। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण आन्दोलन को एक महत्व के मुकाम पर लाने में उनकी महत्व की भूमिका रही है।

श्रद्वाजंलि सभा में प्रताप मलिक, डा. अरविंद सूद, राकेश त्यागी, अरूण परिहार, राजेश महेश्वरी, कालीदास गर्ग, अभिषेक गुप्ता, मनीष टोंगर, अजय गौड़, संदीप जोशी, मूलचंद शर्मा, विपूल गोयल, देवेंद्र चौधरी, नरेंद्र जिंदल और वनवासी कल्याण आश्रम से बंसीलाल कत्याल आदि अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।