May 17, 2024

आशा रानी भाजपा महिला मोर्चा झज्जर की जिला प्रभारी नियुक्त

Faridabad/Alive News : हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं भाजपा महिला मोर्चा झज्जर की जिला प्रभारी नियुक्त करने पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा रानी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू, हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव तथा हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

आज यहां प्रेस को जारी एक वक्तव्य में आशा रानी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व को आश्वस्त किया है उन्हें मिले इस नवीन दायित्व का पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी को उच्च शिखर पर पहुंचाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगी। भाजपा नेत्री ने महिलाओं, युवाओं व हर वर्ग के लोगों को पार्टी में जोड़ने तथा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प दोहराया।

भाजपा नेत्री आशा रानी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, अध्योया में श्री राम मंदिर बनवाना, कोविड मैनेजमेंट, स्वदेशी वैक्सीन, जनधन खाते, तीन तलाक कानून, एलपीजी कनेक्शन, डेढ़ करोड़ गरीबों को घर, पूरे देश में 30 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से नेशनल हाईवे, गांव और शहरों को जोड़ती हुई छोटी-बड़ी सड़कों का जाल बिछाकर विकास के नए आयाम गढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिजली के दाम कम किए, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रतिबद्धता, निष्पक्ष नौकरियां, खेल को नए आयाम, विधवा-बुढ़ापा विकलांग पेंशन पूरे देश में सबसे ज्यादा देने जैसे अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उपरोक्त सभी नीतियों के चलते प्रदेश का हर वर्ग खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहा है।