October 16, 2026

अवैध हथियार खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार खरीदने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी की टीम ने गिरफ्तार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इकशित एनआईटी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर 17 रोज गार्डन के पास देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 17 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।