May 9, 2024

अर्जुन अवॉर्डी इंस्पेक्टर नेहा राठी ने विद्यार्थियों को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

Faridabad/Alive News: महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी अर्जुन अवॉर्डी इंस्पेक्टर नेहा राठी में आज बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस वूमेन सेल द्वारा आयोजित सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्राओं को आत्मरक्षा तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके अलावा इंस्पेक्टर ने छात्रों को फिजिकल फिटनेस तथा कोर्स का जीवन में महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस थाना तथा दुर्गा शक्ति की टीम भी मौजूद रही। इसके साथ ही वूमेन सेल इंचार्ज डॉ रेखा जैन, डॉक्टर गीता गुप्ता तथा डॉक्टर रेनू महेश्वरी, वाईआरसी इंचार्ज डॉ सुभाष तथा लवकेश वाईआरसी कन्वर्नर डॉक्टर जयपाल भी मौजूद रहे।

इंस्पेक्टर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी छात्र इस देश के उज्जवल भविष्य की नींव हो आने वाला भविष्य आपके कंधों पर टिका हुआ है इसलिए अपने आपको गौरवान्वित महसूस करिए कि आप अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात इस देश के एक जिम्मेवार नागरिक बनने जा रहे हैं। उन्होंने आज के दौर में पुरूष महिला एक समान तथा महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों का विरोध करने के विषय में जागरूक किया।