March 16, 2026

27 अप्रैल को औद्योगिक संगठन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन

Faridabad/Alive News: औद्योगिक संगठन/ एफआईए द्वारा शिक्षुता 27 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों का भारत सरकार के पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

फरीदाबाद औद्योगिक संगठन/ एफआईए द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर जो कि बेसिक ट्रेनिंग प्रोवाइडर (BTP) मान्यता प्राप्त है, में आगामी 27 अप्रैल गुरुवार को 10 बजे स्थानीय इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हाउस, बाटा चौक, एनआईटी में व्यवसायों में शिक्षुता रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

10वीं, 12वीं तथा आईटीआई के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। इसमें फिटर, टर्नर, वेल्डर गैस एंड इलेक्ट्रिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, चयनित प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।