July 16, 2026

भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी नियुक्ति

Chandigarh/Alive News: हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है।

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन महामंत्री फणीद्रनाथ शर्मा की तरफ से यह नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा जिलों के उपाध्यक्ष, सचिव और एग्जिक्यूटिव मेंबर भी नियुक्त किए हैं। इसके तहत पंचकूला में बजिंद्र खैहरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। परव शर्मा को कुरुक्षेत्र का उपाध्यक्ष और ज्योति शर्मा को सोनीपत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।