May 17, 2024

एसएससी के लिए करे आवेदन, नोटिस हुआ जारी, लेटस्ट अपडेट की ले जानकारी

Education/Alive News : कर्मचारी चयन आयोग के स्टेनोग्राफर पद के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। जो बी उमीदवार काफी समय से एसएससी के पदों की भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो चूका है क्योकि एसएससी ने स्टेनोग्राफर पद के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। जो भी उमीदवार एसएससी ने स्टेनोग्राफर पद के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.nic.in. ये भर्तियां ग्रुप सी और डी के लिए हैं। इस वेबसाइट से आवेदन भी कर सकते हैं और इनके बारे में डिटेल भी पता कर सकते हैं।

इतने पद पर होगी भर्ती
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1207 पद पर भर्ती होगी।
इन पदों में ग्रुप सी के 93 पड़ी की भर्ती है, और ग्रुप डी के लिए 1114 पदों पर भर्ती है। उमीदवार अपना फॉर्म अंतिम तारीख से पहले भर सकते है। इन वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2023 है। वहीं इस आवेदन-पत्र में करेक्शन करने की लास्ट डेट 24 और 25 अगस्त 2023 है। इस तारीख तक आवेदनों में सुधार किया जा सकता है।

परीक्षा से होगा चयन
एसएससी के स्टेनोग्राफर पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा। अक्टूबर के महीने में उमीदवारो के लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। उमीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

कौन कर सकता है अप्लाई
एसएससी स्टेनोग्राफर पद पर आवेदन करने के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पद के लिए 18 से 30 साल के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इस एज लिमिट के कैंडिडेट ग्रेड डी पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के हिसाब से आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शुल्क इतना देना होगा
इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। ये पेमेंट नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं। नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।