September 15, 2026

गांव डीग फायरिंग केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के गांव डीग में 4 जनवरी 2026 को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को गोली लगी थी। मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ में दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने फायरिंग करने वाले एक और आरोपी जगदीश उर्फ जग्गी, निवासी गांव डीग, को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी, इसी कारण फायरिंग हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और एक गाड़ी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।