Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने भांकरी गांव में हुई हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने की।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 20/21 जुलाई की रात को गांव भांकरी निवासी दीपक की मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई मोहित की शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि दीपक की गांव के ही कुछ लोगों महेंद्र, उसके बेटे देवेंद्र, राहुल, सोनू, रोहित उर्फ टोला, होराम, अन्नी उर्फ अनिल, ऋषि, ईश्वर और चमन — के साथ झगड़ा हुआ था।
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित (24), निवासी गांव भांकरी को भड़खल झील चौक से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की रात दीपक गली में गाली-गलौज कर रहा था, जिस पर उसने डंडे से हमला किया था। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि आगे की जांच की जा सके।

