Faridabad/Alive News: जीव कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित 39वें रजाई वितरण समारोह के तहत आज रविवार शहर में पांच सौ से अधिक गरीब, बेसहारा, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को रजाइयों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन ने सहयोग प्रदान किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन के फाउंडर अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है। गरीब बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अभियान और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने जैसी अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों की सहायता की जाती है।
इस अवसर पर जीव कल्याण संस्थान के सचिव प्रहलाद गर्ग ने संस्था द्वारा संचालित सामाजिक व मानवीय गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता और कोषाध्यक्ष महेश चंद आर्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी के पूर्व चेयरमैन एच.एस. मलिक, डॉ. गजराज सिंह आर्य, विमला ग्रोवर, शांता अग्रवाल, अशोक गर्ग, जेपी बंसल, अशोक आर्य, देवेंद्र सहित शहर के कई गणमान्य लोग, रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।समारोह के सफल आयोजन में जीव कल्याण संस्थान और रोटरी क्लब की संयुक्त सहभागिता महत्वपूर्ण रही।

