May 8, 2024

नाराज सलमान ने प्रियंका जग्गा को किया ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर

Mumbai : होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर निकाल दिया है। हिस्ट्री में यह पहला मौका है, जब सलमान खान किसी कंटेस्टेंट पर इस कदर नाराज हुए कि उसे साफ लहजे में कहा दिया, “मेरे घर से बाहर निकल जाओ।” जी हां, प्रियंका जग्गा के लिए सलमान के यही शब्द थे। दरअसल, प्रियंका ने पिछले दिनों घर में जमकर गाली-गलौंच की थी। इसी को लेकर सलमान उनसे बात कर रहे थे। ऐसा क्या किया प्रियंका ने सलमान ने घर से ही निकाल दिया…

जब सलमान ने प्रियंका से कहा कि ‘बिग बॉस’ के घर में सबसे ज्यादा एग्रेसिव और गाली-गलौंच करने वाली वे ही हैं तो उन्होंने पलटकर जवाब, “मैं और करूंगी।” प्रियंका का इतना कहना था कि सलमान भड़क गए। उन्होंने पहले चेतावनी दी कि उनके साथ वे इस लहजे में बात नहीं कर सकतीं। लेकिन प्रियंका नहीं मानीं। वे अपनी जगह से उठीं और चिल्लाने लगीं कि उन्हें इस घर में नहीं रहना। सलमान ने एक बार फिर उन्हें समझाया कि उनका यह ड्रामा उनके सामने नहीं चलेगा। फिर भी प्रियंका बहस करती रहीं। फाइनली, सलमान ने उन्हें घर से निकलने का आदेश दे दिया।

सलमान ने कलर्स को भी दी धमकी
सलमान ने सिर्फ प्रियंका को निकाला ही नहीं, उनकी वापसी के रास्ते भी बंद कर दिए। सलमान ने कलर्स को धमकी दी है कि अगर प्रियंका इस शो पर या कलर्स के किसी अन्य शो में वापस आती हैं तो वे कभी कलर्स के साथ काम नहीं करेंगे।