May 4, 2024

टिकट ना मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी के नेता आदित्य ठाकुर ने किया आत्मदाह का प्रयास

Uttar Pradesh/Alive News: समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा सभा चुनाव में जहां आधा दर्जन से अधिक छोटे दलों से गठबंधन कर प्रदेश में सरकार बनाने के प्रयास में लगी है, वहीं पार्टी के एक नेता ने टिकट ना मिलने के गम में रविवार को आत्मदाह का प्रयास किया। टिकट पाने की आशा में लम्बे समय से लगे आदित्य ठाकुर ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उनको हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में रविवार को करीब 11 बजे दिन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर खलबली मच गई। यहां पर पार्टी के नेता आदित्य ठाकुर ने आत्मदाह का प्रयास किया। अलीगढ़ के छर्रा से टिकट पाने के प्रयास में लम्बे समय से लगे ठाकुर आदित्य सिंह लोधी को जब निराशा मिली तो उन्होंने आत्मदाह का कदम उठाया।

अलीगढ़ के आदित्य ठाकुर ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जवानी और जीवन को पार्टी के लिए खपा दिया है। वह अलीगढ़ के छर्रा से टिकट नहीं मिलने नाराज हैं। पुलिस ने आदित्य ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। उनको मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।