April 18, 2024

घर नाराज होकर निकली लड़की हुई लापता, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सुरजीत की टीम ने संजय कॉलोनी से गुम हुई लड़की को ओल्ड फरीदाबाद से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। लड़की के परिजनो के मुताबिक वह घरवालों से किसी बात को लेकर नाराज थी और घर छोड़कर निकल चली गई।

परिजनो के मुताबिक लड़की 24 जनवरी को संजय कॉलोनी अपने घर से बिना बताए कही चली गई थी। इस संबंध में थाना मुजेसर में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर लड़की को ओल्ड फरीदाबाद से बरामद किया है। लड़की ओल्ड फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रही थी।

जो किसी बात को लेकर घर वालों के साथ नाराज हो गई थी। जिसके कारण लड़की घर छोड़कर निकल गई थी। लड़की के बारे में थाना मुजेसर में सूचना दी गई। कानूनी प्रक्रिया उपरांत लड़की को परिजनों के हवाले किया गया है। लड़की के परिजनों ने पुलिस टीम का किया।