October 6, 2024

अनन्या पांडे की बहन ने दिया बेटे को जन्म, नाना बने चंकी पांडे

Mumbai/Alive News : अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे पिछले साल मार्च में आइवर मैक्रे के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और फिर वो प्रेग्नेंट हुईं। अलाना और आइवर ने कुछ महीने पहले एक वीडियो शेयर करके घोषणा किया था कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस कपल ने अब एक खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने सोमवार सुबह एक वीडियो शेयर कर यह घोषणा की कि उन्हें एक बेटा हुआ है। अलाना, आइवर और बच्चा वीडियो में नजर आ रहे हैं।

जैसे ही उन्होंने यह वीडियो डाला, अलाना ने लिखा, ‘हमारा नन्हा एंजल यहां है।’ अनन्या ने इस वीडियो को शेयर कर इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरा खूबसूरत बच्चा भांजा यहां है।’

अलाना पांडे ने बेटे को दिया जन्म
अलाना और आइवर ने अपने बच्चे के जन्म से बहुत पहले ही उसके लिंग का खुलासा कर दिया था। यह अलाना के बेबी शावर से पहले ही था क्योंकि बेबी शावर पार्टी की थीम पूरी तरह से नीली थी। बेबी शावर में अनन्या के कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

शादी में आए थे शाहरुख खान
बेबी शावर में गौरी खान, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, शनाया कपूर, महीप कपूर जैसे कई सेलेब्स नजर आए। अलाना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और पिछले साल उनकी शादी भी शाहरुख खान और कई लोगों की मौजूदगी में हुई। बच्चे के जन्म के बाद उनके फैंस माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।