May 18, 2024

UPSC Pre Examination 2023 की Question sheet से करें अपने पेपर का एनालिसिस

UPSC Education/Alive News : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से प्री एग्जामिनेशन का आयोजन रविवार यानी 28 मई 2023 को देश भर के 79 परीक्षा केंद्रों पर किया गया है। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। यूपीएससी प्री एग्जाम संपन्न होने के बाद Question sheet 2023 जारी कर दी गयी है। परीक्षा संपन्न होने के साथ ही जीएस पेपर 1 एग्जाम का क्वेश्चन पेपर जारी हो गया है। आप हमारे इस पेज से क्वेश्चन शीट प्राप्त करके अपने पेपर का एनालिसिस कर सकते हैं। जनरल स्टडीज पेपर 1 का आयोजन आज सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक संपन्न कराया गया है।

UPSC Prelims 2023: कितने पदों पर की जाएगी भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इस वर्ष 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में से पुरुषों के लिए 613, महिलाओं के लिए 320 पद निर्धारित हैं। चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम एग्जाम, मेंस एग्जाम एवं इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में विभिन्न रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।

UPSC Prelims 2023 Paper 1 Analysis: कैसा रहा है पेपर का स्वरूप
मीडिया रिपोर्ट्स एवं स्रोतों की मानें तो यूपीएससी प्रीलिम 2023 पेपर 1 बहुत ही टफ था। यह तक कहा जा रहा है कि यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम पिछले वर्ष के मुताबिक इस वर्ष काफी कठिन था। यहां पर आप यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम 2023 पेपर प्राप्त कर सकते हैं। इसके द्वारा आप पेपर के कठिनाई का स्तर चेक कर सकते हैं और किन विषयों से कितने प्रश्न पूछे गए हैं इसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम पेपर II (CSAT) का आयोजन दोपहर 2:30 से 4:30 तक आयोजित किया जाएगा।