Faridabad/Alive News : एनआईटी नंबर दो में नशे में धुत एक अज्ञात कार चालक ने स्कूली बच्चाें से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार बच्चें और चालक को गंभीर चोटे आई हैं। आसपास के लाेगाें ने बच्चें और चालक को बचाया और इसकी शिकायत संबंधित चौकी को दी।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक हर रोज की तरह बच्चाें काे लेकर विद्या निकेतन स्कूल जा रहा था तभी एक नशे के दूत पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने स्कूली बच्चाें से भरे ऑटो काे टक्कर मार और फरार हो गया। इस घटना में स्कूल के बच्चे और ऑटो चालक काे गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गये।
परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है।

