March 10, 2026

फरीदाबाद के नीलम चौक पर खुला नाला बना हादसे का कारण, कार फंसी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के नीलम चौक के पास बारिश के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। यहां भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे एक कार चालक को सड़क और नाले का फर्क नहीं दिखा। नतीजतन, लाल रंग की कार सीधे खुले नाले में चढ़ गई और बीच सड़क पर फंस गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले में पानी भरने से वह सड़क जैसा दिख रहा था, इसलिए चालक को समझ नहीं आया कि आगे नाला है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कार तेज रफ्तार में थी या चालक ने शराब पी रखी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और अभी कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता।