March 15, 2026

जीव कल्याण संस्थान में नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: ओल्ड फरीदाबाद स्थित जीव कल्याण संस्थान द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद से ग्रस्त मरीजों के लिए निशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन तारा नेत्रालय फरीदाबाद के सहयोग से किया गया।

शिविर के दौरान 132 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 25 से अधिक मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर तारा नेत्रालय फरीदाबाद के डॉक्टर मनीष कश्यप, डॉक्टर कमल, सतवीर, नरेश, हिमानी व ज्योति ने मरीजों की जांच की।

तारा नेत्रालय के प्रबंधक रामेश्वर जाट ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन तारा नेत्रालय अस्पताल में अगले दिन किया जाएगा।

इस मौके पर जीव कल्याण संस्थान के अध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, प्रहलाद गर्ग, महेश आर्य, नरेश अग्रवाल, अशोक आर्य, कैंप इंचार्ज जगदीश गुप्ता और शांता अग्रवाल ने शिविर को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की।

इस अवसर पर शांत अग्रवाल के पुत्र प्रवीण सिंगल ने जीव कल्याण संस्थान को कंप्यूटर खरीदने के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की, जबकि सुनील घीया ने संस्थान को जनरेटर के लिए छह लाख रुपये देने का वादा किया।