March 12, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 3 लाख 8 हजार 5 सो रूपये की ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने के मामले में खाताधारक को सांगानेर, जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार चावला कॉलोनी, निवासी ने दी अपनी शिकायत में बताया कि किसी ने उसके पास व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब के लिए सम्पर्क किया। जिसमें उसको गुगल पर होटल को रिव्यु करने को कहा गया। जिसके बाद उसे टेलिग्राम ग्रुप का लिंक दिया गया जहां उसे हर टास्क के लिए 50 रूपये देने की बात कही। कुछ टास्क के बाद उसे पैड टास्क करने को कहा गया, जिसके लिए उसके पास एक वेबसाइट का लिंक भेज टास्क करने के लिए खाता खुलवाया गया। जिसपर उसने विभिन्न टास्क के लिए 3,08,500 रूपये ठगों के खाता में भेजे। जब खाता में बोनस के साथ 3,70,000 रूपये हुए तो उसने पैसे निकालने के बारे में ठगों को कहा। पैसे निकालने के बदले में ठगों ने उससे 3 लाख रूपये की और मांग की। जिसके बाद उसे पता चला की उसके साथ साइबर फ्राड हुआ है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया कि जयपुर, सांगानेर, बदरेठा मौहल्ला निवासी विकास (उम्र 22)को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपना खाता ठगों को दे रखा था, जिस खाता में ठगी के 2 लाख रूपये थे और वह जयपुर की एक कपड़ा कम्पनी में काम करता है।