September 15, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी देसी कट्टा सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी सहित एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांधी कॉलोनी निवासी मनोहर को एनटीपीसी चौक के पास से देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनोहर ने देसी कट्टा पांच हजार रूपये में वृंदावन से खरीदा था।