April 16, 2025

नेहरू कालोनी में नशीले पदार्थो की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को धरा

Faridabad/Alive News: नेहरू कालोनी एनआइटी फरीदाबाद से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को 07.04 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी फरीदाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के निर्देशन में उप.नि. जसबीर सिंह के साथ ड़बुआ थाना एरिया मे मौजूद था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना ड़बुआ एरिया की नेहरू कालोनी NIT फरीदाबाद मे अवैध नशीला पदार्थो की तस्करी का कारोबार चल रहा है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को नशीला पदार्थ हैरोईन सहित काबू किया जा सकता है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाही आरोपी को अवैध नशीले पदार्थ हेराईन(चिट्टा) सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के पास से 07.04 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रवि पुत्र हरिकिशन के रूप मे हुई जो नेहरू कालोनी NIT फरीदाबाद का रहने वाला है।