March 12, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने खाताधारक को निवासी मास्टर कालोनी, न्यू शिवपुरी लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार किया।आरोपी खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। आरोपी फोटोग्राफर का काम करता है तथा साथ में एक किरयाना की दुकान भी चलाता है।आरोपी को पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 सितम्बर 2024 को उसके पास GEPL Capital Pvt. Ltd. कम्पनी से जुडने के लिये एक मैसेज आया। फिर उसे एक 132-GEPL Elite Investor व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। जहां ठगों द्वारा ट्रैडिंग की जानकारी व अच्छे मुनाफे का लालच दिया जाता था। फिर ठगों द्वारा शिकायतकर्ता के पास एक एप डाउनलोड़ करने के लिए लिंक भेजा और उससे एप डाउनलोड करवाकर उसका खाता खुलवाया। इसके बाद ठगों द्वारा स्टाक व IPO में निवेश के नाम पर 15,42,000रूपये खाता में डलवाये। जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकाले के लिये बोला तो 10,93,476रूपये की कमीशन के तौर पर मांग की गई। यह पेमेंट करने के बाद भी शिकायतकर्ता को कोई पैसा वापिस नही दिया गया ऐसा करके शिकायतकर्ता से कुल 26,35,476रूपये की ठगी हुई। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।