Faridabad/Alive News : साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने आईपीओ में निवेश के नाम पर धोखाधडी के मामले में एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था। पहले आरोपी अपने पिता के साथ नमकिन बनाने का काम करता था और फिर यह काम की तलाश में मुम्बई चला गया जहां यह ठगों के सम्पर्क में आया। आरोपियों को अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-19, फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी, जिसमे आरोप लगाया कि उसके पास ठगों द्वारा एचडीएफसी सिक्योरिटीज में निवेश करने के लिए व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया, जिसमें रियायती दरों पर विभिन्न आईपीओ में शेयरों की सदस्यता प्रदान करने बारे जानकारी थी। सदस्यता लेने के बाद शिकायतकर्ता को ‘एचडीएफसी सिक्योरिटीज ऑफिशियल’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहॉ स्टॉक व आईपीओ मे निवेश के बारे में अपडेट दिया जाता था। इसके बाद शिकायतकर्ता का ‘एचडीएफसी वीआईपी’ ऩामक एप पर आईपीओ में निवेश करने के लिए खाता खोला गया। जिस पर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 25लाख 35हजार 322 रुपये आईपीओ में निवेश किये। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो नही निकाल पाया। जिस पर साइबर थाना सेंट्रल मे ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

