March 11, 2026

आईपीओ में निवेश करवाने के बहाने की ठगी, एक खाताधारक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने आईपीओ में निवेश करवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक खाताधारक को गिरफतार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार आई.पी. कॉलोनी ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आया जिसने “एलएसवी मैनेजमेंट सर्विसेज” नामक एक ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिये निवेश करने को कहा। जिसके बाद उसने निवेश के लिए एप पर दस्तावेज का काम पूरा किया और आईपीओ के लिए 11,00,000 रूपये का निवेश किया। जिसके बाद उन्होंने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश जिला धार गांव दिलावरा निवासी विजय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। आरोपी बारहवीं पास है और एक दुकान चलाता है जहां आधार कार्ड के जरिये पैसे निकालने और पैसे भेजने का काम करता है।