June 30, 2024

आम के सेवन से गजब के फायदे, पढ़िए खबर

Health/Alive News: गर्मियों के मौसम में आम सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। इन दिनों मार्केट में इसकी एक-दो नहीं, बल्कि ढेरों किस्में मौजूद हैं, जो सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिहाज भी काफी बढ़िया होती हैं। यह रसीला फल फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन ए, सी, बी6 से भरपूर होता है।

इसके सेवन से होने वाले कुछ गजब फायदें

आम के सेवन से मेटाबोलिज्म रेट बूस्ट होता है और पाचन के काम करने की गति बढ़ जाती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में काफी लाभकारी होता है। आपको भी गर्मियों में बदहजमी, कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं रहती हैं, तो दिल खोलकर इस रसीले फल का सेवन कर सकते हैं।

आम सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि आपके हार्ट के लिए भी काफी बेहतर होता है। इसके सेवन से हार्ट डिजीज का जोखिम कम हो जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। लिपिड लेवल और इंफ्लेमेशन को कम करने में भी इसे खाना फायदेमंद साबित होता है।आम का सेवन मोटापे को कम करने के लिहाज से भी काफी बेहतर माना जाता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, ऐसे में इसे खाने से शरीर के एक्स्ट्रा फैट से छुटकारा मिलता है, क्योंकि आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है।

विटामिन सी का अच्छा सोर्स होने के कारण आम आपकी इम्युनिटी को भी स्ट्रांग बनाता है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में, गर्मियों के मौसम में अगर आप भी लो फील कर अक्सर लो फील करते हैं, तो इस फल का सेवन कर सकते हैं। आम बीटा कैरोटीन और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद गुण रेटिना और लेंस को सुरक्षा देते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी फायदेमंद साबित होते हैं।

नोट- अलाइव न्यूज़ इस खबर की पुष्टि नहीं करता। आधिक जानकारी के लिए आपने डाॅक्टर कि सलाह ले।