June 6, 2026

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

Delhi/Alive News: इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी तारीखों की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों का पहला जत्था 1 जुलाई को रवाना होगा। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।13 से 70 साल तक की उम्र के लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन देशभर की करीब 556 बैंक शाखाओं में कराया जा सकता है। इसके अलावा, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।