May 6, 2024

नगर कीर्तन में दिखा फरीदाबाद के सर्व धर्म सम्पन्न लोगों का हुजूम

फरीदाबाद : आमिर खान के भारत छोडऩे वाले बयान से जहां देश के लोगों का पारा चढ़ गया था, वहीं आज फरीदाबाद में श्रीगुरूनानक देव जी के जन्मोत्सव पर लोगों का हुजूम देखकर यह भी दिखाई दे रहा था कि अभी भी धार्मिक लोगों की आस्था फरीदाबाद जैसे शहर में बरकरार है। सैंकड़ो लोगों ने गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर शामिल होकर दिखा दिया, कि हिन्दु और अन्य समुदायों में कोई भी इस बात को तव्वजों नहीं देता कि कोई किसी भी समुदाय का व्यक्ति भारत छोडऩे की बात कह कर देश का अपमान कर सकता है।

गौरतलब है कि आमिर खान के भारत छोडऩे वाले बयान पर जहां भाजपा ने कहा कि वह लोगों को डरा रहे है वहीं बॉलीवुड ने भी फिल्म स्टार आमिर खान को खुब खरी खोटी सुनाई। प्रकाश उत्सव पर जिस कदर फरीदाबाद में लोगों ने उत्साह दिखाया, इससे यह दिखाई दे गया कि सभी धर्मो के लोग इक्कट्ठे होकर धार्मिक उत्सव मना सकते है। फरीदाबाद में गुरू पर्व पर आज आयोजित हुए समारोह में सैंकड़ो व्यक्ति समारोह में शामिल हुए और महिलाओं ने तो कीर्तन भजन करके समारोह का आनन्द ही बढ़ा दिया।

आयोजित किए गए नगर कीर्तन पर महिलाओं ने यह गीत गाकर लोगों को मंत्र मुज्ध कर दिया ‘जे तू वेलिया तन-मन-दे नाल सेवा करदा जावेगा, सत नाम वाहे गुरू बहुत कुछ पावेगा’ यह सुनकर नगर कीर्तन में शामिल होने वाले लोग मंत्रमुज्ध हो गए। इसके अतिरिक्त महिलाओं ने अन्य भी कई मन मोहक गीत गाए। नगर कीर्तन में पंच प्यारो का कई लोगों ने पावं छू कर जहां स्वागत किया वहीं दूसरी ओर पंच प्यारो के आगे सफाई करने वाले सेवार्थी भी चल रहे थे। कुल मिलाकर यह तय दिखाई दे रहा था कि बॉलीवुड स्टार आमिर खान का बयान इस देश में कोई महत्व नहीं रखता है, क्योंकि यह देश सर्वधर्म सम्पन्न है। भाजपा को लोगों को यह कहने की कतई दिलचस्पी नहीं होनी चाहिए क्योंकि काग्रेस ने भी इस देश में आमिर खान को महत्व दिया है।