April 28, 2024

यज्ञ से समस्त मानव जाति का कल्याण : राजेश शास्त्री

Faridabad/Alive News : आर्य समाज सेक्टर-19 फरीदाबाद का 59वां वार्षिक उत्सव आज से प्रारम्भ हुआ। प्रात:काल की बेला में आर्य समाज के पुरोहित यज्ञ के ब्रह्मा पं.राजेश शास्त्री ने यज्ञ कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राणी को अपने जीवन में यज्ञ को अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में उपस्थित नोएडा गुरुकुल के आचार्य डा.जयेन्द्र ने कहा कि आज भारत देश में यज्ञ पर अनुसंधान केन्द्र बनने चाहिए।

यज्ञ का वैज्ञानिक दृष्टिकोण लेकर दुनिया को बताना चाहिए कि प्राचीन समय में ऋषि मुनि यज्ञ क्यों करते थे, वो जानते थे कि पर्यावरण को प्रत्येक व्यक्ति दुषित करता है चाहे वो अपने शरीर से या अपने सुख साधनों से जेसे कार, मोटर गाड़ी, स्कूटर वाहनों से आज जो पर्यावरण की समस्या बनी हुई है इस पर गहन चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वायु को शुद्ध करने का केवल एक ही माध्यम है यज्ञ। उन्होंने उदाहरण दिया कि गाय का शुद्ध एक किलो देशी घी जलाने से एक टन वायु शुद्ध होती है।

इस पर्यावरण को दूषित करने में हम स्वयं जिम्मेवार हैं। यज्ञ से ही इस समस्या का निदान सम्भव है। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान मदनलाल तनेजा, मंत्री अशोक गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान विमला ग्रोवर, डॉ. गजराज सिंह आर्य आदि उपस्थित रहे। अंत में शान्ति पाठ से सत्संग का समापन हुआ।