Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ में एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसे होटल में बुला लिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कई महीने तक धमकी देकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
वहीं, परेशान होकर युवती ने इस मामले की शिकायत थाना शहर बल्लभगढ़ में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज कराए गए मामले में तिगांव के निकटवर्ती गांव निवासी एक युवती ने बताया कि बीते साल उसकी प्रतापगढ़ निवासी हरीश से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद वह उससे फोन पर बातें करने लगा।
बताया गया कि 17 नवंबर 2024 को हरीश किसी बहाने से उसे सेक्टर दो के एक होटल में ले गया। वहां उसका दोस्त बंटी भी था। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद हरीश उसे धमकी देकर अलग-अलग जगह बुलाता रहा और दुष्कर्म करता रहा।

