March 10, 2026

जेजेपी किसान प्रकोष्ठ के सभी 22 जिला अध्यक्ष नियुक्त

Chandigarh/Alive News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए किसान सेल के 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रोशन ढांडा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने किसान प्रकोष्ठ में अंबाला जिले में हरबंश ककड़माजरा, भिवानी में जयवीर सरपंच, दादरी में राजबीर फौगाट, फरीदाबाद में अमर नरवत, फतेहाबाद में साधुराम गोरखपुर, गुरुग्राम में पूर्व चेयरमैन राम अवतार बल्ले और हिसार में बागबीर बेनीवाल को जिला अध्यक्ष बनाया हैं।

इसी तरह जींद जिले में ताराचंद चहल, झज्जर में राजेंद्र छारा, कैथल में चंद्रभान दयोरा, कुरुक्षेत्र में हरवेल सिंह लाडी, करनाल में नरेश कुमार फोर, महेंद्रगढ़ में जिले सिंह, नूंह में अब्दुल हामिद, पलवल में गजराज सहरावत, पानीपत में पपींदर पप्पू त्यागी और पंचकुला में गुरदेव सिंह चरणियां को किसान सेल के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा रेवाड़ी जिले में जगदीश नेहरा, रोहतक में सतीश बिंदू, सिरसा में सरदार सगनजीत गिल, सोनीपत में रमेश पहलवान और यमुनानगर में करण सिंह नरवाल किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष होंगे।