October 28, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फरीदाबाद इकाई ने वाईएमसीए यूनिवर्सिटी की कार्यकारणी घोषित

Faridabad/Alive News : अभाविप की कार्यकारणी की घोषणा प्रान्त कार्यकारणी सदस्य मोहम्मद इश्तियाक ने की जिसमे अनूप को विश्वविद्यालय अध्यक्ष, अमन गर्ग, नवीन, अश्वनी गुप्ता व मधुर को उपाध्यक्ष, रोबिन को सचिव, ऋषभ त्रिवेदी, दीपक, वैभव भाटिया को सह सचिव, छात्रा प्रमुख आकांशा व सह छात्रा प्रमुख निशिता, कशिश व ललिता को बनाया गया।

कला मंच प्रमुख साक्षी, एसएफडी प्रमुख अवि व सह प्रमुख तरुण को नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकारणी की घोषणा के समय डॉ. आजाद सिंह (एनआईटी नगर अध्यक्ष) अर्जुन, विकास, आदित्य, माधव, सागर व विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।