March 10, 2026

अजय देवगन ने ‘सन ऑफ सरदार-2’ की रिलीज डेट को बढ़ाया आगे

Entertainment/Alive News: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर से दर्शकों को सन ऑफ सरदार-2 के साथ एंटरटेन करने के लिए लौट रहे हैं। 1 अगस्त को उनकी फिल्म धड़क 2 के साथ टक्कर लेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो सैयारा की बॉक्स ऑफिस पर चली आंधी की वजह से एक्टर ने फिल्म को आगे बढ़ाया। अब हाल ही में अजय ने डेब्यू स्टार्स को लेकर एक बड़ी बात कही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर अहान पांडे और काजोल के साथ सलाम वेंकी में नजर आईं एक्ट्रेस अनीत पड्डा इस वक्त बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन दोनों ने यशराज बैनर तले बनी मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उनकी पहली ही फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।

जिस तरह से डेब्यू स्टार अहान-अनीत की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, उसे देखते हुए अजय देवगन ने भी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि, अब हाल ही में ‘सैयारा’ की सफलता के बीच बॉलीवुड के ‘सिंघम’ ने न्यू कमर्स की सबसे बड़ी गलतफहमी को दूर करते हुए उन्हें आईना दिखाया है, जिसे अगर वह समझ लेंगे तो इंडस्ट्री में लंबी रेस का घोड़ा बन सकते हैं।

अजय देवगन ने नए एक्टर्स पर दिया बड़ा बयान
अजय देवगन ने बॉलीवुड में एक लंबा दौर देखा है, ऐसे में उन्होंने सक्सेस और फेलियर दोनों को ही बखूबी समझा है। पिछले कुछ सालों में इब्राहिम अली खान से लेकर वेदांग रैना और सुहाना खान सहित कई स्टार किड्स और आउटसाइडर एक्टर्स ने इंडस्ट्री में कदम रखा है। हालांकि, इन सभी में से अहान पांडे और अनीत पड्डा अपने डेब्यू से कदम जमाने में सफल रहे हैं। हालांकि, उनके पहली ही फिल्म से लोगों ने उन्हें ‘स्टार’ कहना शुरू कर दिया है, जिस पर अजय देवगन ने अपनी राय दी है।