September 16, 2026

अग्रवाल वैश्य समाज ने यूपीएससी में चयनित प्रत्याशियों को किया सम्मानित


 Faridabad/Alive News : रविवार को अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा यूपीएससी में चयनित प्रत्याशी महक जैन, तरूण गोयल, अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल का सम्मान समारोह आज वाईएमसीए मैट्रो स्टेशन के समीप होटल ग्रॉड हाईवे में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक नरेन्द्र गुप्ता और पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अग्रवाल समाज के चारों बच्चों को स्मृति चिन्ह, बुक्के व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल ने की। उपस्थित अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने समाज के सर्व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निवर्हन करें।

इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल, लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, पलवल जिलाध्यक्ष यशपाल गोयल, नरेन्द्र जैन, बिशनचंद बंसल, कैलाश गर्ग, सुनील गोयल, रमेश कृष्ण जिन्दल, योगेश सिंगला, योगेश गुप्ता, सुनील मंगला, धीरज गोयल, कपिल सिंगला, राजेन्द्र अग्रवाल, सुनीता बंसल, अर्चना गोयल, रीना अग्रवाल, अनम, गुलशन बंसल, अतुल सिंगला, जे.पी. अग्रवाल, अमरचंद मंगला, प्रदीप गुप्ता, विनोद अग्रवाल सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।