May 4, 2024

दो दिन हल्की बूंदाबांदी के बाद 6 और 7 जुलाई को जमकर बरसेगे बदरा

Chandigarh/Alive News : मानसून की दस्तक के बाद शनिवार को उत्तरी जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, चंडीगढ़, अंबाला में बारिश रही और अन्य जिलों में बादलों का प्रभाव रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दक्षिण हरियाणा में मानसून की बारिश रहेगी और 6 से 8 जुलाई तक मानसून फिर से तेज होगा।

वहीं मानसून का फैलाव पूरे प्रदेश में हो चुका है। जिसके चलते प्रदेश भर में अलग अलग जिलों में मानसूनी बारिश हो रही है। इसके अलावा अंबाला, फतेहबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, यमुनानगर, और जिला महेंद्रगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

जिसकी वजह से आज राजस्थान के मध्य दक्षिणी हिस्से में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार सुबह उत्तरी जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, चंडीगढ़, अम्बाला आदि स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर एक टर्फ रेखा बनेगी। जिसके बाद 6 से 8 जुलाई के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। जींद, रोहतक, झज्जर, महेन्द्रगढ़, दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में मौसम आंशिक रूप से साफ व उमस भरी गर्मी वाला बना हुआ है। साथ ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है।