Faridabad/Alive News : नेहरू कॉलोनी के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संदर्भ में नगर निगम के अधिकारियों ने नेहरू कॉलोनी के निवासियों को करीब 10 तारीख तक का समय दिया है। नेहरू कॉलोनी में अधिकारियों ने नोटिस चस्पा कर दिये हैं। विधायक के आश्वासन के बाद भी कालोनी में लोगों के घर से बिजली व पानी के कनेक्शन काटे की प्रक्रिया की जा रही हैं। सभी सरकारी सुविधा बंद कर दी गई हैं। इसको लेकर नेहरू कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही फरीदाबाद प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
स्थानीय निवासियों की मांग है कि सरकार हमें दो से तीन साल का समय या फिर रहने की जगह दे। लोगों का कहना है कि हम 50-60 साल से यहां पर रह रहे है, हमने मजदूरी कर करके अपने मकान बनाए है। अब हम अपने बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। लोगो की मांग है कि उन्हें रहने की जगह दी जाए या फिर दो-तीन साल का समय दिया जाए।
क्या कहना है लोगों का
यह नोटिस गैरकानूनी है एक खरीदे हुए तहसीलदार की कोई मान्यता नहीं है। बीजेपी वाले घर तोड़ना जानते है बसाना नहीं।
-टीकम सिंह, बीएसपी नेता।
“डिसी के पास ही पावर है वह ही नोटिस को खारिज कर पहले सर्वे करें और लोगों के रहने की व्यवस्था करे।”
-विजय कृष्णा, समाजसेवी।

