JEE Mains 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के ये एडमिट कार्ड 4 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाओं के लिए हैं। जेईई मेन 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
जेईई मेन 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
सबसे पहले जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक चेक करके उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को निर्धारित जगह पर दर्ज करें। जरूरी विवरण को भरकर सब्मिट के बटन को क्लिक करें और अपना जेईई मेन हॉल टिकट डाउनलोड कर लें। इसके बाद एग्जाम के लिए अपने जेईई मेन एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।
जेईई मेन सेशन 1 और सेशन 2 क्या हैं-
जेईई मेन परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। पहली परीक्षा को सेशन 1 और दूसरी को सेशन 2 कहते हैं। आप चाहें तो दोनों परीक्षाएं दे सकते हैं। जेईई मेन को क्वालीफाई करके स्टूडेंट्स देश भर के NIT कॉलेज और IIT एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में पात्रता हासिल कर सकते हैं।