May 18, 2024

केवी में कक्षा 10 की खाली सीटों पर दाखिले 27 मार्च से शुरू

Delhi/Alive News: देश और विदेशों में स्थित 1248 केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024 के दौरान कक्षा एक के साथ कक्षा 2 से कक्षा 10 तक की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए अधिसूचना केंद्रीय विद्यालय संगठन जारी कर दी इसके लिए नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया है।

नोटिस के अनुसार केवी क्लास वन में एडमिशन के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे। 27 तारीख को सुबह 10 से रजिस्ट्रेशन के लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 अप्रैल को शाम 7 बजे तक एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

केवीके क्लास वन में एडमिशन के लिए मिनिमम एज लिमिट 31 मार्च 2023 को 6 साल रखी गई है। इन सीटों पर रिजर्वेशन केवीएस ऐडमिशन गाइडलाइंस 2023- 24 के मुताबिक होगा। नोटिस के मुताबिक पहली सिलेक्ट ऑफ प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 20 अप्रैल के दिन जारी की जाएगी। क्लास दो और इससे ऊपर 11वीं को छोड़कर के क्लासेज के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अप्रैल से शुरू होगा। 3 अप्रैल को सुबह 8 बजे से फॉर्म कलेक्ट किए जा सकेगा।

3 अप्रैल से शुरू होकर एडमिशन के लिए फॉर्म 12 अप्रैल शाम 4 बजे तक भरे जा सकते हैं।