March 7, 2026

प्रशासन और सरकार जनता की सेवा में तत्पर: एसडीएम

Faridabad/Alive News: आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अमित कुमार ने की।

फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याएं परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं। जिसके त्वरित समाधान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न प्रशासनिक और शासकीय विभागों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों को विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आपराधिक शिकायतों जैसी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। 

समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार, नगर निगम संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, एसीपी राजीव कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।