March 7, 2026

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम ने कहा कि मुश्किलों में नेतृत्व करना भारत के लिए बड़ी बात है.

Delhi/Alive News : अडानी ग्रुप की वार्षिक आम बैठक के दौरान समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को कहा कि चुनौतियों के बीच भारत शांति के साथ अलग खड़ा है. उन्होंने कहा कि जब हौसला हो तो फिर फासला क्या है. पाकिस्तान के खिलाफ पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने भारतीय जवानों की भी तारीफ की

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मन को कड़ा संदेश जाएगा. इतिहास हमेशा लड़ने वालों को याद रखता है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों के दौरान दुनिया तेजी के साथ बदली है. लेकिन, मुश्किलों में नेतृत्व करना बड़ी बात है. गौतम अडानी ने कहा कि भारत शांति की कीमत भी जानता है और कड़े जवाब देना ही उसे अच्छे से आता है.