May 13, 2024

मालदीव में बोल्ड पोज देते नजर आई एक्ट्रेस सनी लियोनी, फोटो हुई वायरल

New Delhi/Alive News: फिल्मों के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी अक्सर बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सनी लियोनी मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। अपनी वेकेशन की तस्वीरों और वीडियो को वह सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रही हैं। अब मालदीव में सनी लियोनी ने अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है।

सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में वह टू-पीस बिकिनी टॉप और श्रग में नजर आ रही हैं। सनी लियोनी ने तस्वीरों में पिंक कलर का बिकिनी टॉप पहना हुआ है। साथ ही प्रिंटेड श्रग भी कैरी किया हुआ है। जिसमें सनी लियोनी का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘गुड मॉर्निग मालदीव।’ सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के फैंस उनकी बिकिनी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में सनी लियोनी मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ हाल ही में कॉमेडिन कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। द कपिल शर्मा शो में इन दोनों ने शो की टीम के साथ काफी मस्ती की। साथ ही एक-दूसरे के बारे में खुलासे भी किए। सनी लियोनी ने कपिल शर्मा से शिकायत की। जिसके जवाब में कॉमेडियन ने मजेदार जवाब दिया।