June 6, 2026

किडनी फेल होने से एक्टर सतीश शाह का निधन, जानें किडनी फेलियर के शुरुआती लक्षण

Delhi/Alive News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और आखिरकार किडनी फेल होने के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया

किडनी फेलियर एक गंभीर बीमारी है जिसमें किडनी शरीर से टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थ) और अतिरिक्त पानी को बाहर नहीं निकाल पाती। जब ऐसा होता है, तो शरीर में ये पदार्थ जमा होने लगते हैं और स्थिति गंभीर हो जाती है। इस हालत में मरीज को डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।


जानिए किडनी फेलियर से पहले शरीर कौन से संकेत देता है —
किडनी फेलियर के शुरुआती लक्षण
1. थकान और कमजोरी: जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते। इससे व्यक्ति हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस करता है।
2. सूजन: पैरों, टांगों और चेहरे पर सूजन आना किडनी खराब होने का आम संकेत है। यह इसलिए होता है क्योंकि किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक को नहीं निकाल पाती। अक्सर सुबह आंखों के आसपास सूजन दिखती है।
3. बार-बार पेशाब आना: रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या भी किडनी की कमजोरी का संकेत हो सकती है। यह लक्षण अक्सर थकान, सूजन और पेशाब में बदलाव के साथ दिखाई देता है।
4. पेशाब का रंग बदलना: अगर पेशाब का रंग सामान्य पीले की जगह गहरा भूरा, लाल या गुलाबी हो जाए, तो यह किडनी में समस्या का संकेत है। यह किडनी से खून निकलने या कार्यक्षमता कम होने की वजह से हो सकता है।
5. सांस लेने में परेशानी: किडनी फेलियर के दौरान शरीर में तरल पदार्थ बढ़ जाता है, जिससे फेफड़ों पर दबाव पड़ता है और सांस लेने में दिक्कत होती है।
6. त्वचा का रंग बदलना: किडनी फेलियर से त्वचा पीली या हल्की भूरी पड़ सकती है। साथ ही खुजली, सूखापन और सूजन भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी प्रकार का इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी इस जानकारी की पूर्ण सटीकता का दावा नहीं करता।