March 10, 2026

फरीदाबाद में नशा तस्करी पर कार्रवाई, दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर पुलिस ने दो नाइजीरियन नागरिकों को अवैध नशा सप्लाई करने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है।  

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 10 सितंबर को एक युवक लक्ष्य को 11.27 ग्राम एमडीएमए के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने बताया कि यह नशा उसने नाइजीरियन व्यक्ति अकपुतौका इमेगासिम से लिया था।  

इमेगासिम को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उसने खुलासा किया कि वह यह नशा विक्टर ओकाफोरो और जॉन इरियाकनू ओलुना से दिल्ली के चंद्र विहार इलाके से लेकर आता था।  

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों नाइजीरियन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।