October 28, 2026

ट्रांसफार्मर की कॉपर कॉइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्यूबवेल के चौकीदार को बंधक बनाकर सरकारी ट्रांसफार्मर को उखाड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकेश कुमार है आरोपी पलवल जिले के गांव गहलब का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-58 के लूट, डकैती और अवैध हथियार की धाराओं में दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी के अन्य दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।